गुमला में राहुल ने बीजेपी पर साधा निशाना, सरना कोड लागू करने का किया वादा

1 Min Read

गुमला। राहुल गांधी ने गुमला के बसिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा।

उन्होंने आदिवासी, बेरोजगारी, अग्निवीर समेत कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा। इस दौरान उन्होंने सरकार बनते ही सरना धर्म कोड लागू करने, गरीब किसानों का कर्ज माफ करने और गरीब परिवार की महिला के खाते में सालाना एक लाख रुपए यानी साढ़े आठ हजार रुपए महीने देने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार सरना धर्म कोड लागू नहीं होने देगी। बीजेपी आदिवासी और दलितों का भला नहीं चाहती।

इनकी सरकार फिर बनी, तो ये संविधान बदल देंगे और आरक्षण खत्म कर देंगे। राहुल गांधी के साथ मंच पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम मीर अहमद, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें

टेंडर घोटाले का पैसा, कई बड़े अधिकारी शामिल, ED ने दी कोर्ट को जानकारी

Share This Article
Exit mobile version