झारखंड पुलिस एसोसिएशन के चुनाव में राहुल मुर्मू टीम विजयी [Rahul Murmu team wins in Jharkhand Police Association elections]

2 Min Read

रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार की देर रात संपन्न हुआ। इस चुनाव में कुल 1056 मतदाता थे, जिनमें से 996 ने अपने मत का प्रयोग किया।

चुनाव परिणाम के अनुसार, अध्यक्ष पद पर राहुल मुर्मू, उपाध्यक्ष पद पर रोहित रजक और महताब आलम, महामंत्री पद पर संजीव कुमार, संयुक्त सचिव पद पर राकेश कुमार पांडे और संतोष महतो तथा संगठन सचिव पद पर मंटू कुमार ने जीत हासिल की। नये चुने गए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा।

चुनाव में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी :

अध्यक्ष : राहुल कुमार मुर्मू, रवींद्र कुमार और कमलेश सिंह ने भाग लिया
उपाध्यक्ष : निरंजन तिवारी, रोहित कुमार रजक, रामाकांत उपाध्याय, महताब आलम और अशोक तिवारी

महामंत्री : संजीव कुमार, अरविंद कुमार यादव और नीलमणी राम
संयुक्त सचिव : संतोष कुमार महतो, राकेश कुमार पांडेय, श्रीकांत शर्मा और मनोज पासवान
संगठन सचिव : मंटू कुमार और निर्मल कुमार यादव ने चुनाव लड़ा।

दो साल बाद हुआ चुनावः

झारखंड पुलिस एसोसिएशन का यह चुनाव दो वर्षों के बाद हुआ है। पुलिस मुख्यालय से बार-बार रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया में देरी हुई। यह एसोसिएशन झारखंड पुलिस के कनीय पदाधिकारियों का एक समुह होता है, जो अपने सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय और सरकार के बीच एख पुल की तरह कार्य करता है।

इसे भी पढ़ें

हाईकोर्ट ने कहा- होम गार्ड जवानों को दें एरियर का लाभ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं