झारखंड में इस दिन प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

2 Min Read

प्रोफेशनल कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

रांची। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में झारखंड पहुंचेगी। इस दौरान राहुल गांधी करीब आठ दिनों तक झारखंड में प्रवास करेंगे और लगभग 804 किमी की यात्रा तय करेंगे।

प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, हनन को बचाने, आपस में नफरत को खत्म करने के लिए जनता को न्याय देने के निकाली जा रही है। देश के प्रधानमंत्री को जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है।

इससे पहले सोमवार को आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं प्रोफेशनल्स कांग्रेस सदस्यता पर चर्चा की गई।

प्रोफेशनल्स कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार स्टीकर एवं न्याय यात्रा के संदेशों का पोस्टर जारी किया गया।

बैठक में प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह, भुवनेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष जेनेट एंड्रू, कृष्णा सहाय, संजीव महतो, ऐलन एंडू, अनिल सिंह, सरवर पाल, जगरनाथ साहू, शुभम छेयावन, आशुतोष नाथ पाठक, प्रभात अग्रवाल, रोहित कुमार दास, राजीव चौरसिया, सूरज झा, विवेक धान की सहभागिता रही।

इसे भी पढ़ें

अयोध्या LIVE: PM मोदी ने कुबेर टीला में भगवान शिव का जलाभिषेक किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं