राहुल गांधी आज सिमडेगा और लोहरदगा में सभा करेंगे [Rahul Gandhi will hold meetings in Simdega and Lohardaga today]

1 Min Read

कल जमशेदपुर में करेंगे रोड शो

रांची। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शुक्रवार को झारखंड पहुंच रहे हैं। वे सिमडेगा और लोहरदगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

सुबह 11 बजे वह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद सबसे पहले वे सिमडेगा में दोपहर 12 बजे सभा को संबोधित करेंगे। फिर वे लोहरदगा के लिए रवाना होंगे। जहां वे कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शनिवार को वे जमशेदपुर में रोड शो करेंगे।

राहुल गांधी कल करेंगे इन जगहों पर रैलीः

राहुल गांधी 9 नवंबर को जमशेदपुर में रहेंगे। वे सोनारी एयरपोर्ट पर दोपहर करीब एक बजे उतरेंगे और वहां से मानगो तक रोड शो की तैयारी है। इसके बाद उनका हजारीबाग के चौपारण में जनसभा है। जहां वे कांग्रेस प्रत्याशी अरूण साहू के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा बाघमारा के माटीगढ़ा मैदान उनकी रैली प्रस्तावित हैं। वे वहां कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो के पक्ष में रैली करेंगे।

इसे भी पढ़ें

संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल होने आज रांची पहुंचेंगे राहुल गांधी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं