राहुल गांधी आज महगामा और बेरमो में करेंगे चुनावी सभाएं [Rahul Gandhi will hold election rallies in Mahagama and Bermo today]

1 Min Read

रांची। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज झारखंड आएंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि आज राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

इस क्रम में कांग्रेस की महगामा उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में महगामा विधानसभा के बलवड्डा उच्च विद्यालय मेहरमा में 12:30 बजे पहली जनसभा तथा बेरमो उम्मीदवार कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के समर्थन में बेरमो विधानसभा के बेरमो प्रखंड के भंडारडीह मैदान में अपराह्न 3:15 से दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरीः

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम हेतु प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का एवं सीरीबेला प्रसाद ने कार्यक्रम स्थल सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें

लोहरदगा में राहुल गांधी ने साधा BJP पर निशाना, कहा- भाजपा नहीं चाहती आदिवासी शिक्षित हो 

Share This Article
Exit mobile version