रांची। झारखंड हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमित शाह पर टिप्पणी मामले में झटका लगा है। इस मामले का ट्रायल अब सिविल कोर्ट में चलेगा।
बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा यह मामला है। हाईकोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में राहत से जुड़ी राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी है।
अब इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ निचली कोर्ट में ट्रायल चलेगा।
बताते चलें कि एमपी एमएलए कोर्ट के समन के खिलाफ राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
जिसमें राहुल गांधी ने हाई कोर्ट से इस केस को निरस्त करने का आग्रह किया था। परंतु हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए ट्रायल जारी रखने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें
परिवारवादी पार्टियों को दलित आदिवासियों का बड़े पदों पर बैठना बर्दाश्त नहीं होता : प्रधानमंत्री मोदी








