Rahul Gandhi: राहुल गांधी की 6 अगस्त को चाईबासा कोर्ट में पेशी

3 Min Read

Rahul Gandhi:

चाईबासा। कांग्रेस नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 6 अगस्त को चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होना होगा। झारखंड हाईकोर्ट ने यह निर्देश उस मामले में दिया है, जिसमें राहुल गांधी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

2018 का है मामलाः

यह मामला वर्ष 2018 का है, जब राहुल गांधी ने चाईबासा में एक चुनावी रैली के दौरान भाजपा नेताओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई विशेष एमपी-एमएलए अदालत में हो रही है।

पहले 26 जून को हाजिर होना थाः

राहुल गांधी ने 2 जून को विशेष अदालत के समन आदेश को चुनौती देते हुए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने उन्हें 26 जून को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन उनके अधिवक्ता ने अदालत को सूचित किया कि राहुल गांधी निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं हो सकेंगे।
इसके बाद उनकी ओर से कोर्ट से 6 जून के बाद की कोई नई तारीख निर्धारित करने का अनुरोध किया गया। अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए अब 6 अगस्त को पेश होने का अंतिम अवसर दिया है।

जमानती वारंट पर भी नहीं हुए पेश, पहुंचे थे हाईकोर्टः

इस मामले में लंबे समय से सुनवाई चल रही है। 20 फरवरी 2020 को झारखंड हाईकोर्ट ने आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट से इस केस को रांची के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर किया गया। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने इसी साल राहुल गांधी को समन भेजा, लेकिन वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए।

फिर उन्हें स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानती वारंट जारी किया गया। इसमें भी वह अदालत में पेश नहीं हुए, इसके बदले उनके वकील ने झारखंड हाईकोर्ट में वारंट रोकने के लिए अर्जी दायर की, जिसे कोर्ट ने डिस्पोजल कर दिया था।

इसे भी पढ़ें

Rahul Gandhi: राहुल गांधी 10 अगस्त से बिहार के 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं