गुमला में बोले राहुल गांधी-हम I.N.D.I एलायंस में ही चुनाव लड़ेगे

2 Min Read

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस । चाहे वह बिहार हो या बंगाल। नीतीश कुमार भले ही हमारे गठबंधन को छोड़ कर चले गये हों, पर ममता बनर्जी आज भी गठबंधन का हिस्सा है।

राहुल ने उक्त बातें मंगलवार को गुमला में पत्रकारों से बात करते हुए कही। वह अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर आज गुमला पहुंचे हैं। यहां से वह सिमडेगा निकल जायेंगे। फिर सिमडेगा होते हुए ओडिशा में प्रवेश कर जायेंगे।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री खुद को ओबीसी कहते हैं। बीच में वो कंफ्यूज हो गए और फिर कहने लगे कि देश में सिर्फ दो ही जातियां हैं- अमीर और गरीब।

इसलिए उन्हें पहले फैसला करना चाहिए। इसके साथ ही राहुल गांधी ने देश में जातिय गणना की भी मांग उठायी। कहा देश में सबसे बड़ा मुद्दा अन्याय का है, इसी के खिलाफ हमारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा है।

सामाजिक अन्याय, आर्थिक अन्याय, महांगाई बढ़ रही है, किसानों के खिलाफ अन्याय, मजदूरों के खिलाफ अन्याय। इसी अन्याय के खिलाफ हम लड़ने निकले हैं।

राहुल गांधी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें

अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 की मौत दर्जनों घायल, 50 घरों में आग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं