Rahul Gandhi:
रांची। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को रांची पहुंचे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से चाईबासा रवाना हो गये। चाईबासा की विशेष अदालत में उनकी पेशी होनी है। उनका हेलीकॉप्टर चाईबासा के उनका हेलीकॉप्टर टाटा कॉलेज मैदान में उतरेगा। कोर्ट में उनकी मौजूदगी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की विशेष जांच की जा रही है।
क्या है मामला?
यह मामला वर्ष 2018 का है। दरअसल, 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल गांधी ने भाषण के दौरान भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी को लेकर भाजपा नेता प्रताप कुमार ने चाईबासा के सीजेएम कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में राहुल गांधी की आज पेशी हो रही है। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें 6 अगस्त को कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया था।
इसे भी पढ़ें
Rahul Gandhi: राहुल गांधी की 6 अगस्त को चाईबासा कोर्ट में पेशी








