संविधान की बात कर रहे राहुल गांधी इमरजेंसी के लिए देश से माफी मांगें- बाबूलाल मरांडी [Rahul Gandhi is talking about the Constitution and should apologize to the country for the Emergency – Babulal Marandi]

2 Min Read

कल 25 जून को पूरे राज्य में काला दिवस मनायेगी भाजपा

रांची। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में विपक्ष के संविधान और आरक्षण को नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर पलटवार किया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संविधान की प्रति लेकर घूमने वाले राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाई गई इमरजेंसी के लिए माफी मांगें।

उनकी दादी ने मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया था। संविधान को कुचल दिया था। किसी को कोई स्वतंत्रता नहीं थी।

जिन नेताओं ने इमरजेंसी के खिलाफ आवाज उठाई उनको जेल में डाल दिया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 25 जून को सारा देश काला दिवस के रूप में मनाता है।

हमारी पार्टी ने भी तय किया है कि झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में काला दिवस मनाया जायेगा। इमरजेंसी में संविधान को कुचलने की निंदा की जायेगी।

चुनाव के दौरान संविधान की खूब उठी बात

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं। प्रधानमंत्री मोदी पर संविधान को बदलने और आरक्षण खत्म कर देने का आरोप लगाते हैं।

पूरे लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीच संविधान और आरक्षण को लेकर दुष्प्रचार किया जबकि उनकी दादी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाई थी।

संविधान को कुचला था। मीडिया की आजादी छीन ली गई थी। राहुल गांधी को कायदे से पहले उस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने के लिए संविधान और आरक्षण पर दुष्प्रचार का तर्क देती है।

इसे भी पढ़ें

इमरजेंसी पर पीएम मोदी की टिप्पणी से भड़के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं