राहुल गांधी ने इरफान अंसारी की मां के निधन पर जताया शोक, भेजा पत्र [Rahul Gandhi expressed grief over the demise of Irfan Ansari’s mother, sent a letter]

1 Min Read

रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास कार्य मंत्री इरफान अंसारी के मां मुस्तरी खातुन का निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

उन्होंने इरफान अंसारी को पत्र भेजकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि आपकी माता मुस्तरी खातून के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है।

मैं किसी अपने को अलविदा कहने के नुकसान की गहरी भावना को समझता हूं। हमारे माता-पिता हमारे सबसे महान शिक्षक हैं।

उनका प्यार और शांत समर्थन हमें उन अनिश्चितताओं से निपटने में मदद करता है, जो जीवन अक्सर हमारे सामने लाता है।

इसे भी पढ़ें

मंत्री इरफान अंसारी की मां का निधन, सीएम हेमंत ने जताया शोक 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं