गिद्दी गोलीबारी कांड का जिम्मा राहुल दुबे और उसकी गैंग ने लिया [Rahul Dubey and his gang took responsibility for the Giddi firing incident]

1 Min Read

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के गिद्दी में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना का जिम्मा गैंगस्टर राहुल दुबे ने अपने ऊपर लिया है। राहुल दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए स्पष्ट किया कि गिद्दी के रैली गड़ा कांटा घर में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी पूरी तरह से उसकी गैंग लेती है।

उसने चेतावनी दी कि जो लोग इस इलाके में काम कर रहे हैं, वे यह संदेश अच्छे से समझ लें। दुबे ने कहा कि अगर बिना उसकी मंजूरी के काम जारी रखा गया, तो अगली बार परिणाम भयानक होंगे।

राहुल दुबे को मिली जमानत

राहुल दुबे की आपराधिक इतिहास की लंबी फेहरिस्त है, जिसमें रामगढ़, रांची और हजारीबाग जिलों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इस साल अप्रैल में उसे रांची पुलिस ने भारत माला प्रोजेक्ट की साइट पर लेवी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

हालांकि, निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसने हाईकोर्ट से जमानत प्राप्त कर ली थी और वर्तमान में वह बाहर है।

इसे भी पढ़ें

कोयलांचल में नये गैंगस्टर राहुल दुबे की एंट्री, तोपा कोलियरी में चलवायी 20 राउंड गोली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं