रांची : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने शनिवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।
राजभवन में हुई इस मुलाकात में रागिनी ने उन्हें कोयलांचल में बढ़ते अपराध और व्यापारियों से रंगदारी समेत अन्य गंभीर समस्याओं से अवगत कराया तथा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के अधीन कॉलेजों में इंटरमिडिएट की पढ़ाई जारी रखने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
उनकी बातें सुनने के बाद राज्यपाल ने उन्हे आश्वस्त करते हुए सभी विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।






