रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास गुरूवार को दिल्ली में केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा से मिले।
अर्जुन मुंडा के आवास पर दोनों नेताओं में मुलाकात हुई। इस दौरान झारखंड और राष्ट्रीय राजनीति समेत कई विषयों पर चर्चा हुई।
गौरतलब है कि पटना में हुए लाठीचार्ज पर भाजपा ने जो जांच कमिटी बनायी थी उसमें रघुवर दास को उसका संयोजक बनाया था।
संयोजक बनाये जाने के बाद से रघुवर दास ने न सिर्फ पटना का दौरा किया था बल्कि लाठीचार्ज की रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपी और हिंसा को राज्य प्रायोजित बताया। इसी सिलसिले में वे दिल्ली में हैं और अर्जुन मुंडा से मिलें।







