डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर रैफ ने किया प्लैग मार्च

2 Min Read

रांची। डुमरी उप चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स 106 बटालियन के जवान मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे। इन्होंने शहर में फ्लैग मार्च भी किया। इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स के साथ रैफ का दंगा नियंत्रण वाहन भी साथ था।

डीएसपी संजय राणा और नगर थाना के अधिकारियों के साथ रैफ के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को भरोसा दिलाया कि सब कुछ शांतिपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहेंष  रैपिड एक्शन फोर्स के जवान हर नागरिक के साथ है। अपने खास यूनिफॉर्म के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के फ्लैग मार्च का मकसद लोगों में भरोसा पैदा करना था।

डीएसपी और नगर थाना पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के असिस्टेंट कमांडेंट दिलीप बेहरा और चंदन सिंह भी मार्च में मौजूद रहें। फ्लैग मार्च मोदी धर्मशाला से निकलकर शहर के कई इलाकों का भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंचा। यहां पुलिस अधिकारियों के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने शहर के लोगो से संवाद किया।

डीएसपी संजय राणा और असिस्टेंट कमांडेंट दिलीप बेहरा ने कहा कि अभी रैपिड एक्शन फोर्स की ड्यूटी मुख्य रूप से डुमरी उप चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने की है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं