पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 18वीं बार मिली जान से मारने की धमकी [ Purnia MP Pappu Yadav receives death threat for the 18th time ]

2 Min Read

पूर्णिया, एजेंसियां: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर धमकी दिया गया है। इस बार लॉरेंस गैंग ने पाकिस्तान के नंबर से धमकी दी है। धमकी के साथ सात सेकंड का बम ब्लास्ट का वीडियो भी भेजा गया है।

मैसेज भेजने वाले ने खुद को का आदमी बताते हुए लिखा है कि आखिरी 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे। हमारे साथियों की तैयारी पूरी है।

हमारे साथी तुम्हारे काफी पास पहुंच गए हैं। कुल मिलाकर उनको 18वीं बार धमकी दी गई है। इसको लेकर पप्पू यादव ने पूर्व में ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को भी पत्र लिखा था।

वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से ने हाल ही में दो करोड़ का लैंड क्रूजर गाड़ी भी ली है। इस गाड़ी के बारे में दावा किया जा रहा है कि उस गाड़ी में बैठे व्यक्ति और गाड़ी पर रॉकेट लांचर एक-47 बम का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इस बीच पप्पू यादव की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। दूसरी तरफ पुलिस भी सतर्क है। पिछले दिनों दीपावली के समय पूर्णिया पुलिस ने दिल्ली से महेश पांडे नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने स्वीकार किया था कि उसने पप्पू यादव को धमकी दी थी, लेकिन उनका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं रहा है।

इसे भी पढ़ें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं