Purchase of Paddy:
रांची। झारखंड सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए धान खरीद की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 15 अप्रैल थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आदेश जारी किया है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात 8 बजे तक राज्य के 24 जिलों में कुल 34.07 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। यह लक्ष्य 60 लाख क्विंटल का लगभग 56.77 प्रतिशत है।
Purchase of Paddy: धान बिक्री के लिए 2,47,836 किसानों ने कराया है रजिस्ट्रेशनः
अब तक धान बेचने के लिए 2,47,836 किसानों ने ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। राज्य सरकार ने किसानों को धान की खरीद के बदले अब तक कुल 524.29 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य की पहली किस्त के रूप में 340.31 करोड़ रुपये और दूसरी किस्त के रूप में 170.06 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा किसानों को बोनस के रूप में 13.91 करोड़ रुपये की राशि भी दी गई है।
सरकार का कहना है कि समय सीमा बढ़ने से और ज्यादा किसान लाभ उठा सकेंगे।
इसे भी पढ़ें








