प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरोध में बैठ गये धरना पर [Public representatives of the block sat on strike in protest against the Block Development Officer]

1 Min Read

पिस्का नगडी। नगड़ी प्रखंड में शनिवार को चेटे पंचायत भवन और नगड़ी पंचायत भवन में चल रहे “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने भाग नहीं लिया इतना ही नहीं वे प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरोध में प्रखंड परिसर में धरना पर बैठ गये।

कारण पूछने पर इन लोगों ने बताया कि सरकार का इतना महत्वपूर्ण योजना के संबंध में यहां के जनप्रतिनिधियों को सूचित नहीं किया गया।

उन लोगों ने बताया कि सरकार के किसी भी कार्यक्रम, किसी भी सरकारी योजनाओं को प्रखंड के माध्यम से जानकारी नहीं दी जाती है और न तो बैठक में बुलाया जाता है।

आज के धरना में जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, उप प्रमुख अफसाना परवीन, पंचायत समिति सदस्य शीला देवी, गुलरेज अंसारी, अनिता देवी, रोपना उरांव, सोमनाथ उरांव, दुर्गी पूर्ति, करुणा देवी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहले ही दिन आए 91940 आवेदन

Share This Article
Exit mobile version