लुटेरों का साथ नहीं देती जनता : बाबूलाल मरांडी

1 Min Read

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को ईचागढ़ विधानसभा में आयोजित संकल्प यात्रा की जनसभा को संबोधित किया। मौके पर बाबूलाल ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद सहित सभी विपक्षी दल दिन-रात एक किए हुए हैं कि, 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना है।

लेकिन इन्हें नहीं पता कि जनता लुटेरों का साथ नहीं देती। श्री मरांडी ने कहा कि आदिवासियों की जमीन लूटने वाला शिबू सोरेन परिवार, चारा लूटने वाला लालू परिवार और देश लूटने वाले गांधी परिवार की चुनावों में जनता जमानत जब्त कराएगी।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावी वर्ष में केंद्र के साथ झारखंड में भी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपार बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं