रांची में अतक्रिमण हटाने का विरोध, हंगामा [Protest against removal of encroachment]

1 Min Read

रांची। राजधानी के कर्बला चौक में स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने का जोरदार विरोध किया। गुरुवार को रांची नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी।

टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की वहां के दुकानदार और स्थानीय लोग एकजुट हो गए और विरोध शुरू कर दिया।

इस दौरान कई लोग नगर निगम के अधिकारियों से भिड़ गये। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया।

अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को घेर लिया है और दुकानें तोड़े जाने का विरोध कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :

हाईकोर्ट के आदेश पर रांची में शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं