उत्पाद सिपाही की दौड़ में 60 से अधिक बेहोश, पलामू के अस्पताल मे फर्श पर पड़े हैं दर्जनों अभ्यर्थी [Product More than 60 unconscious in constable race, dozens of candidates lying on the floor in Palamu hospital]

3 Min Read

डॉक्टर बोले बेड नहीं, दो की हालत गंभीर रिम्स रेफऱ

पलामू। झारखंड में उत्पाद सिपाही की भर्ती हो रही है। पलामू में भी दौड़ में शामिल होने के लिए ना सिर्फ झारखंड से बल्कि दूसरे राज्यों से भी लोग आए हैं।

तीन दिन में 60 से अधिक लोग इस दौड़ में शामिल होने के दौरान बेहोश हो गए। दो लोगं की हालत इतनी गंभीर है कि उन्हें रांची रेफर कर दिया गया है।

प्रतिभागी दौड़ते – दौड़ते रास्ते में गिर गए तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है।

नौकरी की तलाश में दौड़ने आए अस्पताल की फर्श पर पड़े हैं, कोई दर्द से करार रहा है तो कोई चुपचाप लेटा है।

अस्पताल के फर्श पर पड़े अभ्यर्थी

पलामू में चियांकी हवाई अड्डा में अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जा रही है। पिछले तीन दिनों में करीब 60 से अधिक अभ्यर्थी दौड़ के दौरान मैदान में बेहोश हो गए। एक घंटा में 7 किमी की रनिंग है।

बेहोश होने के बाद अभ्यर्थियों को पलामू प्रमंडल के सबसे बड़े अस्पताल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बेरोजगार युवकों के इलाज की यहां बेहतर व्यवस्था नहीं है। इलाज के लिए बेड की भी व्यवस्था नहीं है। वार्ड में फर्श पा सुलाकर छोड़ दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर आर के रंजन का कहना है कि बेड की उपलब्धता कम है। जिस कारण इस तरह इलाज हो रहा है,हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

पांच घंटे तक बैठाकर रखा

गया से दौड़ में शामिल होने आए राजीव रंजन कहते हैं, गर्मी के कारण लोग गिर रहे हैं। बहुत सारे लोग गर्मी के कारण दौड़ते हुए गिर रहे हैं।

यहां का मैदान इतना खराब है कि दौड़ना मुश्किल हो रहा है। हम सभी लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं।

हमने तय समय पर गांव में यह दौड़ पूरी की है लेकिन यहां गर्मी और खराब मैदान के कारण मैं दौड़ते- दौड़ते गिर गया।

दूसरे लोगों ने बताया कि सुबह छह बजे इंट्री कर गए है, पांच घंटे हमें इंतजार कराया गया। 11.45 में दौड़ शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें

JSSC : जानिए, कब कौन सी परीक्षा होगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं