उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़, 2 दिन में 4 मौत [Product constable recruitment race, 4 deaths in 2 days]

2 Min Read

पलामू में 4 दिन में 80 से ज्यादा बेहोश, एक घंटे में 10 किलोमीटर की दौड़

पलामू। झारखंड के पलामू में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के लिए दौड़ कराई जा रही है। दौड़ में शामिल 4 कैंडिडेट की 2 दिन में मौत हो गई है।

ये सभी दौड़ के दौरान बेहोश होकर गिर गए थे। इनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मौत हुई। अब तक दौड़ते हुए 80 से ज्यादा लोग बेहोश हुए हैं।

JSSC आबकारी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के माध्यम से उत्पाद सिपाही के 583 पदों पर भर्ती हो रही है।

शारीरिक परीक्षण में लड़कों को एक घंटे में 10 किलोमीटर दौड़ना है, वहीं लड़कियों को 40 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ना है।

गुरुवार को एक कैंडिडेट अमरेश कुमार (19) की मौत हो गई थी। वह बिहार के गया जिले के परहिया थानाक्षेत्र के बड़ेला गांव का रहने वाला था। डॉक्टर का कहना है कि कार्डियेक अरेस्ट से उसकी मौत हुई।

वहीं 3 युवाओं ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इनमें रांची के ओरमांझी प्रखंड के जीराबार गांव के 21 वर्षीय अजय कुमार महतो, छतरपुर निवासी अरुण कुमार और गोड्डा के रूंजी गांव निवासी प्रदीप कुमार (25) शामिल हैं। गर्मी, डी-हाइड्रेशन के कारण मौत की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़ें

पलामू में उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में शामिल अभ्यर्थी की मौत, हॉस्पिटल में थी अव्यवस्था

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं