रांची में बोली प्रियंका-बेरोजगारी और महंगाई पर कुछ नहीं बोलते पीएम मोदी

3 Min Read

रांची। प्रियंका गांधी ने आज झारखंड के गोड्‌डा और रांची में जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को झारखंड पहुंची।

रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने आदिवासी महिलाओं के साथ लोक नृत्य किया। इसके बाद उन्होंने गोड्‌डा और रांची में जनसभा को संबोधित किया।

रांची के हाई टेंशन मैदान, लोवाडीह नामकुम में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि संविधान ही आपको सारे अधिकार देता है। शिक्षा और आरक्षण का अधिकार देता है।

आज जनता के सामने महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं हैं। लेकिन, पीएम मोदी महंगाई और बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोलते।

देश में बेरोजगारी चरम पर है। आज शिक्षित युवक बेरोजगार है। अगर इन सबको रोजगार मिल जाए तो हम चीन से मुकाबला कर सकते है। हर चीज महंगी हो गई है। जीएसटी से सभी परेशान है।

चंद्रयान मिशन का क्रेडिट मोदी जी लेते है, लेकिन उस मिशन को पूरा करने वाले इंजीनियर और अन्य लोगों के योगदान का जिक्र नहीं किया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी जी आज आपके सामने आते है तो बेरोजगारी और महंगाई पर कुछ नहीं बोलते है।

वोट इंडिया गठबंधन को दीजिए। अपने देश को बचाने के लिए हम सभी एक साथ आएं है। गठबंधन को जिताए। ये देश आपका है।

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश खरबपतियों के लिए चल रहा है। मोदी सरकार की नीतियां सिर्फ चुनिंदा खरबपतियों के लिए बनाए गए हैं।

नए संसद भवन बनाने के लिए करोड़ों का फंड है, लेकिन किसानों और आम आदमी के लिए फंड नहीं है।

इलेक्टॉरल बॉन्ड की स्कीम निकालकर मोदी सरकार ने बीजेपी के लिए भारी मात्रा में चंदा जमा किया।

वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से चंदा लिया। आज हम घबरा रहे है कि हमने कौन सी वैक्सीन लगवाई है, हमारी जिंदगी का अब क्या होगा। मोदी जी ने कौन सी वैक्सीन लगवाई हैं, ये हमें नहीं पता।

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन, झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय और झामुमो के कई नेता मंच पर मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी से निकाले जाने के बाद बोले पवन सिंह-रण में अभिमन्यू अकेला है, पर जनता उसके साथ है

Share This Article
Exit mobile version