रांची। शहर में सीवरेज-ड्रेनेज नहीं होने से सेप्टिक टैंक हर घर में बना हुआ है। इसकी सफाई निगम के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। क्योंकि, निगम के पास सेप्टिक टैंक साफ करने वाला वाहन काफी कम है। इसे देखते हुए अब सेप्टिक टैंक की सफाई में निजी ऑपरेटर को भी शामिल किया जाएगा।
लेकिन, इसके लिए निजी ऑपरेटर को निगम में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। निगम ने निजी सेप्टिक टैंक ऑपरेटरों को 15 दिनों में रजिस्ट्रेशन कराने की मोहलत दी है।
इसे भी पढ़ें






