प्रिंस खान ने बोकारो के अरविंद ज्वेलर्स से मांगी 20 लाख रंगदारी [Prince Khan demanded 20 lakh extortion money from Arvind Jewelers of Bokaro]

1 Min Read

दुबई में छुपा है ये वासेपुर का डान

बोकारो। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के अरविंद ज्वेलर्स के मालिक से 20 लाख रंगदारी की मांग की गई है।

अरविंद ज्वेलर्स के मालिक ने घटना की लिखित शिकायत बोकारो थर्मल थाना में दर्ज कराई है।

अमित वर्मा ने मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि 10 दिन पहले भी प्रिंस खान के नाम से रंगदारी मांगा गया था और आज फिर से 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई। अपराधियों ने कहा है कि रुपया नहीं दोगे तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो।

कल मेघदूत ज्वेलरी शाप में हुई थी फायरिंग

बोकारो थर्मल थाना के प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अरविंद ज्वेलर्स मलिक ने रंगदारी मांगे जाने से संबंधित थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

बता दें कि बुधवार को बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र स्थित मेघदूत मार्केट में ज्ञान ज्वेलरी पर फायरिंग की गई थी।

इसे लेकर फुसरो व्यवसायी संघ एवं स्थानीय लोगों ने दिन भर जैनामोड़, फुसरो स्टेट हाईवे को निर्मल महतो चौक के पास जाम कर दिया था।

इसे भी पढ़ें

गैंगस्टर प्रिंस खान ने दी सरयू राय और कृष्णा अग्रवाल को धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं