रांची : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को गढ़खटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान(ICAR-IIAB), पहुंचे। उनके साथ सांसद संजय सेठ भी थे। श्री मुंडा ने यहां संस्थान द्वारा किये जा रहे अनुसंधान कार्यों का जायजा लिया।
इस अवसर पर आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। ऐसे में इस प्रकार के संस्थान की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।
संस्थान कृषि विकास की गति को तेज करने के लिए एकीकृत तरीके से जैव प्रौद्योगिकी की क्षमता का दोहन करने की व्यापक दृष्टि के साथ काम कर रहा है। यहां श्री मुंडा ने पौधारोपण भी किया।








