राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तीन दिवसीय झारखंड यात्रा संपन्न, दिल्ली लौटीं

1 Min Read

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड यात्रा शुक्रवार को संपन्न हो गयी। राष्ट्रपति दिल्ली लौट गयी हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति ने राजभवन में कुछ लोगों से मुलाकात की। फिर राजभवन से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा, धन्यवाद, आभार और जोहार माननीय राष्ट्रपति परम आदरणीय द्रौपदी मुर्मु जी। झारखंड की आपकी इस यात्रा से संपूर्ण राज्यवासियों में ऊर्जा का संचार हुआ है। आपका मार्गदर्शन हमें हमेशा ऐसे ही मिलता रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूँ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा बेहद खास रहा। अपने यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंची। भगवान शंकर की अराधना के बाद वह रांची आयीं। पहले दिन ही उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन का उद्धाटन किया। इस समारोह में राष्ट्रपति ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने न्याय से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाये।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं