रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी को रांची आयेंगी। यहां वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगी।
इस दौरान वह दीक्षांत भाषण देंगी और छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। यहां वह 3 कुलाधिपति पदक, 64 स्वर्ण पदक और 35 पीएचडी उपाधि छात्रों को देंगी।
इससे पहले वह दीक्षांत शोभा यात्रा में भाग लेंगी। इसमें राष्ट्रपति; राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, भारत के शिक्षा राज्य मंत्री. कुलाधिपति एवं कुलपति, संविधिक अधिकारी, विश्वविद्यालय के कोर्ट, कार्य परिषद और शैक्षणिक परिषद के सदस्य भाग लेंगे।
539 उतीर्ण छात्रों में से लगभग 917 ने दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण कराया है। इन्हें दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री प्रदान की जाएगी।
बता दें कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में 9 विद्यापीठ और 24 विभाग हैं। विश्वविद्यालय का प्रमुख शैक्षणिक कार्यक्रम स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के अलावा 20 विषयों में 5 वर्षीय यूजी-पीजी कोर्स है।
विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के पाठ्यक्रम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार विकसित किया गया है।
विश्वविद्यालय विज्ञान, अभियांत्रिकी, मानविकी और सामाजिक विज्ञान, जन संचार और प्रबंधन विषयों में डॉक्टरेट कार्यक्रम भी प्रदान करता है।
इसे भी पढ़ें








