Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद में, डीसी ने किया तैयारियों का निरीक्षण

4 Min Read

Draupadi Murmu:

धनबाद। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 1 अगस्त को धनबाद आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। धनबाद के डीसी आदित्य रंजन ने बुधवार को आईआईटी आईएसएम पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। आईआईटी आईएसएम में 1 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम निर्धारित है।
डीसी और एसएसपी ने राष्ट्रपति के आगमन के लिए तैयार हो रहे प्रेसिडेंट सुइट का निरीक्षण किया। साथ ही प्रेसिडेंट सुइट तक पहुंच पथ, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के लिए निर्धारित आवासन का भी जायजा लिया।

प्रवेश एवं निकास द्वार का भी निरीक्षणः

इसके अलावा ग्रीन रूम, कार्यक्रम स्थल तक निर्धारित मार्ग और कार्यक्रम स्थल के प्रवेश एवं निकास द्वार का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद डीसी ने सभी एजेंसियों को युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। आईआईटी आईएसएम में निरीक्षण से पहले डीसी और एसएसपी ने एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया।

300 मीटर के दायरे में कम्युनिटी सेंसस करने का निर्देशः

एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल आईएसएम के आसपास 300 मीटर की परिधि में कम्युनिटी सेंसस करने का निर्देश दिया।
साथ ही, हवाईअड्डा से IIT गेट तक की सड़क के 50 मी. के दायरे में रहने वालों की पहचान करने को कहा गया है।
इधर, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। एयरपोर्ट से आईएसएम तक के रूट को सैनेटाइज किया जाएगा। एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल आईएसएम के आसपास 300 मीटर की परिधि में कम्युनिटी सेंसस करने का निर्देश दिया।
साथ ही एयरपोर्ट से सिटी सेंटर होते हुए रणधीर वर्मा चौक से आईएसएम तक के रूट में सड़क के दोनों तरफ 50 मीटर के दायरे में रहने वाले, आवास, दुकान, कार्यालय व निजी प्रतिष्ठानों की पहचान सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामः

सुरक्षा के मद्दनेजर जिले में तीन हिस्सों में नाकेबंदी करने का निर्देश दिया गया है। इसमें बंगाल समेत आसपास के जिलों से सटे बॉर्डर पर चेकपोस्ट स्थापित करना, शहर की इंट्री पॉइंट, एयरपोर्ट और आईएसएम के आसपास का इलाका शामिल है।

मुख्य सड़क से जुड़े लिंक रोड बंद रहेंगेः

राष्ट्रपति के आने वाले रूट में एयरपोर्ट से धैया, सिटी सेंटर, लूबी सर्कुलर रोड, रणधीर वर्मा चौक होते हुए आईएसएम तक मुख्य सडक के दोनों तरफ मुख्य मार्ग से जुड़ने वाले सभी लिंक रोड को बंद कर दिया जाएगा। सभी स्थानों पर सुरक्षाकर्मी की तैनाती होगी। इस दौरान रूट में आने वाले सभी प्रमुख इमारतों के ऊपर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। कारकेड के गुजरने के समय लिंक रोड से आने वाले सभी प्रकार के वाहन को रोका जाएगा।

लगाया जाएगा मेटल डिटेक्टर व एक्सरे स्कैनरः

सुरक्षा कारणें को लेकर एयरपोर्ट और आइएसएम के कार्यक्रम स्थल मेटल डिटेक्टर और एक्सरे स्कैनर लगाया जाएगा। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले के सभी होटल और लाउंज में जांच अभियान चलाया जा रहा है और वहां रहने वालों की जानकारी हासिल की जा रही है।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट व कार्यक्रम स्थल आईएसएम के पास मौजूद रहने वाले सभी लोगों की जानकारी हासिल करते हुए उनकी पहचान सुनिश्चित करने का भी निर्देश जारी किया गया। बिना पहचान पत्र किसी को भी प्रवेश नही दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति दौरे को लेकर रांची में दो दिनों तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की नो एंट्री


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं