President Draupadi Murmu: 10 जून को देवघर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू [President Draupadi Murmu will visit Deoghar on June 10]

1 Min Read

President Draupadi Murmu:

रांची। राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा का कार्यक्रम तय कर दिया है। इसकी आधिकारिक सूचना मुख्य सचिव को भेज दी गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को दिन के तीन बजे देवघर आएंगी। वहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। 11 जून को बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद एम्स के कन्वोकेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कन्वोकेशन में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति वहां से असम के लिए रवाना हो जाएंगी।

President Draupadi Murmu: पहले 11 जून को प्रस्तावित था आने का कार्यक्रमः

बताते चलें कि पूर्व में राष्ट्रपति भवन ने 11 जून को ही देवघर आने की सूचना राज्य सरकार को दी थी। पर अब वह 10 जून को ही आ जायेंगी।

इसे भी पढ़ें

स्कूल शिक्षिका से लेकर देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति, जानिए द्रौपदी मुर्मू की जीवनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं