हैदराबाद के लिए दो विशेष विमान बुक किये जाने की चर्चा
रांची। झारखंड के राज्यपाल ने अब तक चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। इससे राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इस बीच सत्तापक्ष के विधायकों को एकजूट रखने की कोशिश की जा रही है।
इसी के मद्देनजर विधायकों को राज्य से बाहर भेजे जाने पर विचार किया जा रहा है। अब उन्हें कहां भेजा जाये, इस पर विचार किया जा रहा है। संभवत: विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जा सकता है। यह कवायद इसलिए भी की जा रही है कि विधायकों को किसी भी प्रकार की हॉर्स ट्रेडिंग से दूर रखा जा सके।
बता दें कि जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में सियासी संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। हेमंत सोरेन के इस्तीफा के बाद तकनीकी तौर पर फिलहाल कोई मुख्यमंत्री नहीं है।
ऐसे में विधायकों की अवैध खरीद-फरोख्त से बचने के लिए अब झारखंड के सत्ताधारी पार्टी प्रयास में जुट गई है। चर्चा है कि इसके लिए 2 विशेष विमान बुक किये गए हैं। अभी सभी विधायक रांची के सर्किट हाउस में मौजूद हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी और इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता बनाया गया है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया और 47 विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र भी सौंपा है।
चंपई सोरेन राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं। पर अब तक उन्हें मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण के लिए राजभवन से आमंत्रण नहीं मिला है। तमाम विधायक भी सर्किट हाउस में बैठे राजभवन के बुलावे का इंतजार कर रहे हैं।
तकनीकी तौर पर फिलहाल झारखंड में कोई मुख्यमंत्री नहीं है और ऐसे में विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका है। इसी के मद्देनजर झारखंड में सत्ताधारी दल के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी है।
इसे भी पढ़ें
दावा पेश कर राजभवन से बाहर निकले चंपई सोरेन









