झारखंड पुलिस में 4919 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तैयारी [Preparation for recruitment on 4919 vacant posts in Jharkhand Police]

2 Min Read

रांची । झारखंड में जल्द ही पुलिस बल में आरक्षी के पदों पर बहाली प्रक्रिया दोबारा शुरू होने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है, और इसमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। इस बार पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में बदलाव की संभावना है।

इसके तहत पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित 10 किमी और महिला अभ्यर्थियों के लिए 5 किमी की दौड़ की सीमा में कटौती की जा सकती है। इसके साथ ही दौड़ के समय में भी वृद्धि की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, सेना की तर्ज पर 1600 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसे नए मानक भी तय किए जा सकते हैं।

वर्दीधारी सेवाओं के लिए समान नियम

पूर्व में झारखंड पुलिस के 4919 रिक्त पदों के लिए शारीरिक परीक्षा अगस्त 2024 तक संपन्न कराने का निर्णय लिया गया था। लेकिन एजेंसी का चयन न होने के कारण यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो पाई।

राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया था कि सभी वर्दीधारी सेवाओं, जैसे वन विभाग, उत्पाद विभाग, अग्निशमन, कारा और पुलिस के सिपाही पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया के नियम समान होंगे, ताकि सभी पदों की भर्ती एक साथ शुरू हो सके।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में सीनियर रेजिडेंट सहित अन्य पदों पर वैकेंसी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं