दहेज के लिए जहर देकर गर्भवती को मार डाला

IDTV Indradhanush
2 Min Read

गुमला। गुमला के सदर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक गर्भवती महिला की हत्या का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि महिला की हत्या जहर देकर की गई है। कतरी निवासी तरन्नुम परवीन (19 वर्ष) को ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर कीटनाशक खिल दिया।

इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति देख रिम्स रांची रेफर कर दिया।

परंतु रिम्स ले जाये जाने के क्रम ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए मृतक महिला की मां ने बताया कि लगभग 6 माह पूर्व उसकी बेटी की शादी कतरी निवासी तबरेज खान के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही वह हमेशा उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था और उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।

वह हमेशा ही 50 हजार रुपये और एक अपाची बाइक तथा अन्य सामान की मांग करता था। लगभग दो माह पूर्व वह उसकी बेटी को छोड़कर मद्रास काम करने चला गया।

बेटी द्वारा वापस बुलाने पर वह नहीं आने की बात करता और फोन पर ही लड़ाई-झगड़ा करने लगता। कहता था थाना में केस करो पुलिस लेने आएगी तो ही आऊंगा।

पूर्व में ही तरन्नुम अपनी मां को लेकर ससुराल वालों के विरुद्ध महिला थाना गुमला में प्रताड़ना एवं दहेज की मांग को लेकर आवेदन दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मृतक महिला के पिता शमसेर अंसारी ने बताया कि तबरेज पूर्व में भी एक महिला को शादी के बाद छोड़ चुका है।

इधर मृतका चार माह की गर्भवती थी। ससुराल वाले ने जबरन उसकी बेटी को जहर खिला दिया। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें 

झारखंड के पहले डीजी शिवाजी महान कैरे का निधन, झारखंड पुलिस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं