Prahlad Manjhi: एसीबी ने बड़कागांव राजस्व कर्मचारी प्रहलाद मांझी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार [ACB arrested Barkagaon revenue employee Prahlad Manjhi while taking bribe]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

Prahlad Manjhi:

हजारीबाग। बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, जहां एसबी की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान प्रहलाद मांझी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बड़कागांव अंचल कार्यालय में पदस्थापित था। गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प मच गया है।

Prahlad Manjhi:

जिला प्रशासन ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच में पूर्ण सहयोग देने की बात कही है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया है। यह घटना सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

गोमिया में राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं