साइकिल चला कर नामांकन करने पहुंचे प्रदीप यादव

1 Min Read

गोड्डा। गोड्डा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव ने नामांकन दाखिल कर लिया है।

नामांकन दाखिल करने के लिए प्रदीप यादव साइकिल चला कर समाहारणालय तक पहुंचे। बता दें कि गोड्डा में 1 जून को वोटिंग है।

प्रदीप यादव का सीधा मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद और गोड्डा से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे से होगा।

गोड्डा सीट शुरू से ही हॉटसीट बना हुआ है। निशिकांत दुबे ने तो प्रचार तक करने से मना कर दिया है।

उन्होंने कहा है कि उनका और प्रदीप यादव का कोई मुकाबला ही नहीं है। बताते चलें कि प्रदीप यादव से पहले कांग्रेस ने गोड्डा सीट से दीपिका पांडेय सिंह को टिकट दिया था, लेकिन बाद में विरोध के स्वर उठने लगे तो उनसे टिकट वापस ले लिया गया।

नामांकन के बाद प्रदीप की चुनावी जनसभा भी होगी। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन को नहीं मिला बेल, PMLA कोर्ट में याचिका खारिज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं