प. बंगाल की रोक के बाद झारखंडियों को रूला रहा आलू [Potato is making Jharkhandis cry after West Bengal’s ban]

2 Min Read

रांची। झारखंड की आलू की कीमतें लोगों को रूला रही हैं। पिछले दो दिनों में राज्य की मंडियों में आलू की कीमत 5 से 10 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ गई है।

क्यों हुआ ऐसाः

दरअसल पश्चम बंगाल ने झारखंड की आलू की सप्लाई रोक दी है। पश्चिम बंगाल से झारखंड में आलू की खेप पर रोक के बाद यहां आलू की किल्ल्त और बढ़ते दामों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य से बाहर आलू सप्लाई पर रोक लगा दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सख्त आदेश के बाद आलू झारखंड भेजने पर रोक लगा दी गई है।

बंगाल पुलिस ने झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉडर, डिबुडीह चेक नाका, नाला चेक नाका, दुमका चेक नाका, जामताड़ा-रुपनारायणपुर चेक नाका पर ट्रकों को रोक कर जांच तेज कर दी है। बंगाल से आलू लेकर झारखंड आने वाले ट्रकों को रोक कर वापस भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सख्त आदेश दिया है कि आलू लदा कोई भी ट्रक राज्य से बाहर नहीं जाना चाहिए। इस आदेश के बाद से झारखंड-बंगाल सीमा के डिबुडीह चेकपोस्ट पर पुलिस जांच अभियान चला कर झारखंड आने वाले आलू लोड ट्रकों को वापस भेज रही है।

दर्जनों ट्रकों को पुलिस ने वापस भेज दिया। जबकि कुछ ट्रक सीमा पर खड़े हैं। आलू की आसमान छूती कीमतें उपभोक्ताओं को परेशान कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें

सदन के बाहर विधायकों ने बेचा आलू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं