कुछ घंटों में इन इलाकों में बारिश और वज्रपात की आशंका [Possibility of rain and thunderstorm in these areas in a few hours]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

मौसम विभाग ने जारी किया तात्कालिक अलर्ट

रांची। झारखंड के कई जिलों के लिए तात्कालिक अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार अगले 1 से 3 घंटों में इन जिलों के कई इलाकों में वज्रपात होने के साथ आंधी चलने की आशंका है। कई जगह बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है।

चलेगी तेज हवा

मौसम केंद्र के अनुसार कुछ स्थानों पर तेज गति से हवा चलने की आशंका है। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

इसका रखें ख्याल

अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है। सु‍रक्षित स्थान में शरण लेने की सलाह दी गई है।

पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्यत होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका प्रभाव गुमला, सिमडेगा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में बारिश से भूस्खलन, 2 की मौत, 12 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं