4 जिलों में 23 सितंबर तक हल्की बारिश की संभावना [Possibility of light rain in 4 districts till September 23]

1 Min Read

महीने के अंत में मानसून की हो सकती है विदाई

रांची, एजेंसिय़ां। झारखंड में इस साल मानसून मेहरबान रहा है। राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। बीते तीन दिनों से राज्य में मौसम ने करवट ली है।

सुबह से ही धूप निकल रहा है, जो दिन चढ़ते-चढ़ते गर्म हो जा रहा है। दोपहर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार चला गया।

कई हिस्सों में हो सकती है बारिश

बीते दिनों हुई बारिश से आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। ऐसे में लोग अब बारिश से राहत की उम्मीद लगा रहे हैं।

हालांकि मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि झारखंड में अभी मानसून की विदाई नहीं हुई है।

लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य के कुछ हिस्से में अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 23 सितंबर कर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। महीने के अंत तक मानसून की विदाई हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड और छत्तीसगढ़ में आज भी होगी बारिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं