कोलकाता/रांची: झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अप्रैल के शुरुआती दिन गर्म रहने की संभावना है।
झारखंड के कुछ क्षेत्रों में चार अप्रैल से गर्मी के मौसम की पहली लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
इस दौरान कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगा।
वहीं, पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में पांच अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें
असम में बारिश, तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत, 53,000 प्रभावित








