रांची में सम्मानपूर्वक मतदानकर्मियों को किया गया रवाना

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड के तीसरे चरण के मतदान की सारी तैयारियां पूरी हो गयी हैं।

देश में 8 राज्यों की 58 सीटों और झारखंड में रांची सहित 4 लोकसभा सीटों (रांची, गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर ) पर 25 मई को मतदान होना है।

आज रांची के मोरहाबादी मैदान से मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को पारंपरिक तरीके से सम्मान के साथ रवाना किया गया।

स्थानीय महिलाओं ने पारम्परिक तरीके के फूलों से अभिनन्दन कर और तिलक लगाकर मतदान कर्मियों को विदा किया।

वहीं चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से भी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

रांची लोकसभा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची लोकसभा के सरायकेला-खरसांवा जिले के ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2037 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

अब बिना RTO गये बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें कैसे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं