चाईबासा में मतदान कर्मियों को कराया गया एयरलिफ्ट, 566 बूथ के लिए पोलिंग पार्टी रवाना [Polling personnel were airlifted in Chaibasa, polling party left for 566 booths.]

1 Min Read

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सोमवार को बूथ पर मतदान कर्मियों को भेजा गया। इसके लिए चाईबासा के पुराना हवाई अड्डा से वायुसेना के हेलीकॉप्टर से मतदान कर्मियों को रवाना किया गया।

टाटा कॉलेज में बनाया है डिस्पैच सेंटरः

सभी मतदानकर्मियों को रवाना करने के लिए टाटा कॉलेज चाईबासा को डिस्पैच सेंटर और वोटिंग मशीन जमा करने के लिए महिला कॉलेज चाईबासा को वज्रगृह और मतगणना केंद्र के तौर पर चिन्हित किया गया है।

जिले में 912 भवनों में 1284 मतदान केंद्र स्थित है। 124 मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टी हवाई मार्ग से तथा 97 मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टी रेल मार्ग से अपने-अपने गंतव्य स्थान पर जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

कल शाम थम गया फर्स्ट फेज का चुनाव प्रचार, 5 जिले के 225 बूथों पर हेलीड्रापिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं