राज्यपाल के बयान से गरमाई सियासत, कहा-CRPF पर प्राथमिकी दर्ज कराना गलत

1 Min Read

सीएम आवास के पास हंगामा क्यों कर रहे थे झामुमो समर्थक

रांची। झारखंड के राज्यपाल के एक बयान से फिर राज्य की सियासत गरमा गई है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सीआरपीएफ पर एफआईआर को लेकर जारी सियासी घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया है।

राज्यपाल राष्ट्रीय मतादाता दिवस पर गुरुवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने रांची यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट सभागार पहुंचे थे। सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर प्राथमिकी दर्ज कराना गलत है।

उन्होंने कहा कि यह समझना जरूरी है कि आखिर सीआरपीएफ को सीएम आवास जाने की जरूरत ही क्यों पड़ी? उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक सीएम आवास के पास हंगामा कर रहे थे।

ऐसे में क्या विकल्प था? यदि वहां कोई अनहोनी हो जाती, या फिर पुलिस हंगामा कर रही भीड़ को संभाल नहीं पाती, तो क्या होता?

इसे भी पढ़ें

झारखंड के पिता-पुत्री के संघर्ष की कहानी पहुंची ऑस्कर तक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं