6 नवंबर से पुलिसकर्मी पहनेंगे शीतकालीन वर्दी [Policemen will wear winter uniform from November 6]

1 Min Read

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश

रांची। झारखंड में शरद ऋतु का आगमन हो गया है। इसी के मद्देनजर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों को 6 नवंबर से शीतकालीन वर्दी पहनने का निर्देश दिया है।

यह आदेश होमगार्ड मुख्यालय समेत पुलिस की सभी इकाइयों के लिए है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि सभी को 6 नवंबर से 15 मार्च तक शीतकालीन वर्दी पहनना है।

मिलता है परिधान भत्ताः

पुलिसकर्मियों को हर साल परिधान भत्ता मिलता है। इससे वे वर्दी, वुलेन वर्दी, बेल्ट, जूता, मोजा, टोपी आदि खरीद सकते हैं। पुलिस पदाधिकारियों को 4500 रुपए और पुलिस जवानों को 4000 रुपये परिधान भत्ता दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के हर थाने में महिला पुलिसकर्मी की होगी पोस्टिंग

Share This Article
Exit mobile version