रांची लव जिहाद मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली

2 Min Read

रांची। रांची लव जिहाद मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। गोंदा थाना पुलिस आरोपी तनवीर अख्तर की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने डोरंडा स्थित उसके आवास जा कर उसके परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की। पर कोई जानकारी नहीं मिली। उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह देश में है या विदेश में, इसकी भी जानकारी नहीं है।

पीडि़ता की रांची में होगी मेडिकल जांच

इधर, गोंदा पुलिस ने मुंबई नोटिस भेजकर पीड़िता मॉडल को रांची बुलाया है। पुलिस का कहना है कि मामला रांची में दर्ज है। ऐसे में पीड़िता मॉडल की मेडिकल जांच रांची में की जाएगी। इसलिए उसे नोटिस भेज कर रांची आने को कहा गया है। मॉडल ने पुलिस को बताया है कि तीन से चार दिनों में वह रांची आएगी।

मुंबई पुलिस ने रांची ट्रांसफर किया केस

मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने इस केस को रांची ट्रांसफर कर दिया है। जिसके बाद रांची से पुलिस की टीम बीते दिनों मुंबई पहुंची थी। वहां उसने पीड़िता मॉडल से बातचीत की। पुलिस की टीम ने दुष्कर्म पीड़िता मॉडल से पूछताछ कर बयान दर्ज कर लिया है।

बता दें कि माडल ने मुंबई के वर्सोवा थाने में मामला दर्ज कराया था। रांची में पीडि़ता की मेडिकल जांच के बाद यहां सिविल कोर्ट में 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया जाएगा।

यह है मामला

बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली एक मॉडल ने रांची के तनवीर अख्तर पर धर्म परिवर्तन कर जबरन शादी का दवाब डालने और पिछ्ले दो सालों से यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। मॉडल फिलहाल मुंबई में रह रही है। उसने वर्सोवा थाने में 29 मई को जीरो एफआइआर किया था।

इसके बाद वर्सोवा पुलिस ने मामले को रांची ट्रांसफर कर दिया। रांची में तनवीर अख्तर का कांके रोड़ में मॉडलिंग इंस्टीट्यूट है। ऐसे में मामला 30 मई को गोंदा थाने में दर्ज किया गया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं