चेन छिनतई हुई, तो नपेंगे थानेदार और बीट अफसर

2 Min Read

रांची। रांची पुलिस ने चेन छिनतई की घटनाओं को लेकर सख्त तेवर दिखाये हैं। अब यदि किसी थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग हुई को इलाके के थानेदार और बीट अफसर नपेंगे। इसे लेकर रांची एसपी ने कड़े निर्देश दिये हैं।

बताते चलें कि पिछले 10 मार्च से चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं हुईं हैं। रांची पुलिस एक भी स्नैचर को पकड़ नहीं पा रही है।

चोरी और छिनतई की घटना पर एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा है कि बीट सिस्टम लागू कर दिया गया है। अगर कहीं भी चोरी, लूट या छिनतई होती है और संबंधित पदाधिकारी लापरवाही बरतते हैं तो जांच के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।

सभी पुलिस पदाधिकारियों को सख्ती से अपने अपने क्षेत्र में नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि शुक्रवार को बिरसा चौक स्थित हवाई नगर रोड नंबर-3 में रेखा रानी गुप्ता के गले से दो बाइक सवार स्नैचर चेन छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में रेखा रानी ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वहीं, राजधानी में इन दिनों चोरों का भी आतंक बढ़ गया है। दिन दहाड़े चोरी हो रही है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पंचम नगर में चोरों ने दिन के 10.30 से 11.30 बजे के बीच ताला तोड़ सात लाख के जेवरात की चोरी कर ली।

इस संबंध में पंचम नगर निवासी अनूप रंजन एक्का ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

रांची में चोरी की घटनाएं भी लगातार हो रही हैं। लेकिन पुलिस चोरों की धर पकड़ नहीं कर पा रही है।

इसे भी पढ़ें

पेटीएम वालेट में आज से जमा नहीं होंगे पैसे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं