वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने क्रेटा कार से जब्त किये 2.25 लाख रुपये [Police seized Rs 2.25 lakh from Creta car during vehicle checking]

1 Min Read

लोगरदगा। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडरा चेक पोस्ट पर पुलिस और एसएसटी ग्रुप सी के द्वारा वाहन जांच के दौरान एक क्रेटा कार से 2 लाख 25 हजार रुपया नकद बरामद किया गया।

यह कार्रवाई वाहन सर्च अभियान के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। साथ ही नगद को विधिवत जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जशपुर से आ रही थी कारः

बताया जा रहा है कि कार जशपुर से लोहरदगा की ओर आ रही थी, इसी दौरान वाहन जांच के क्रम में कैश बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें

8 अक्टूबर को लोहरदगा में मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं