सेक्स रैकेट से जुड़ी मनीषा और 3 लड़कियों की तलाश में पुलिस [Police searching for Manisha and 3 girls linked to sex racket]

2 Min Read

बांग्लादेश से आई थी 6 युवतियां

रांची। रांची के बरियातू थाने की पुलिस ने बांग्लादेश की तीन युवतियों को सेक्स रैकेट में संलिप्त रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस को तीन अन्य युवतियों की तलाश है, जो रांची में ही किसी अन्य ठिकाने पर छिपकर रह रही हैं।

बरियातू थानेदार सुरेश मंडल के अनुसार छह युवतियां एक साथ बंगलादेश बार्डर का तार काटकर झारखंड में प्रवेश करने के बाद निजी वाहन से रांची पहुंची थीं।

इनमें से तीन युवतियों को बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हिल व्यू रोड में स्थित होटल बाली रिसोर्ट में रखा गया था।

पुलिस ने होटल में मारा था छापा

पुलिस को जानकारी मिली तो एसएसपी के आदेश पर होटल में छापेमारी कर तीनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद तीनों युवतियों ने बताया कि रांची में बंगलादेश की तीन अन्य युवतियां भी आई हुई हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि वे किस इलाके में हैं।

रांची में रहने वाली मनीषा राय नाम की महिला के साथ उक्त तीनों लड़कियां हैं। पुलिस मनीषा राय की तलाश में जुट गई है।

अभी पुलिस को यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि मनीषा रांची के किस इलाके में रहती है।

काम दिलाने के बहाने सेक्ट रैकेट गिरोह में किया शामिल

पुलिस की गिरफ्त में आई तीनों युवतियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें मनीषा ने कहा था कि रांची में उनसे ब्यूटीशियन का काम कराया जाएगा।

रांची पहुंचने के बाद युवतियों को ब्यूटी पार्लर में भेज दिया गया और वहां उन्हें देह व्यापार कराया जाने लगा।

वे भागना चाहती थीं, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि बांग्लादेश की छह युवतियों का फर्जी पहचान पत्र बना दिया गया था, जिसमें उनका नाम बदल दिया गया था, ताकि किसी को उनपर शक नहीं हो।

इसे भी पढ़ें

अब रांची के ब्यूटी पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं