बोकारो-रामगढ़ सीमा पर पुलिस-नक्सली की दूसरे दिन भी मुठभेड़

2 Min Read

बोकारो। बोकारो-रामगढ़ सीमा पर पुलिस-नक्सली की मुठभेड़ दूसरे दिन भी हुई है। इस मुठभेड़ के साथ ही एक बार फिर झुमरा पहाड़ की चर्चा होने लगी है।

बोकारो-रामगढ़ जिला के सीमा पर स्थित जोगेशर थाना अंतर्गत हलवा के पास पुलिस-नक्सली के साथ बुधवार को भी मुठभेड़ हुई है।

बुधवार की सुबह पुलिस के साथ दूसरी बार हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलिंया चली है। मुठभेड़ के बाद से ही जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मंगलवार की सुबह चतरो चट्टी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी। वहीं, बुधवार को दूसरे थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है।

पुलिस ने जंगल को चारों तरफ से घेराबंदी कर दी है। जल्द हमें नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हांथ लग सकती है।

झुमरा के आसपास नक्सली दस्ते के आने की सूचना मिलने के बाद ही सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और बोकारो पुलिस ने अभियान चलाया।

उस दौरान मंगलवार की अगले सुबह नक्सलियों से सामना हो गया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। मुठभेड के दौरान ही नक्सली घने जांगल में भाग निकले।

उधर नक्सल अभियान से जुड़े पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ तथा कोबरा के जवान भी अपना अभियान जारी रो रहे।

इसी क्रम में बुधवार को पुन: मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि नकसली दस्ते में 14 से 15 हथियारंबद लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

वसंत पंचमी आज, मां शारदे की आराधना में उमड़ा शहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं