चाईबासा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर [Police-Naxalite encounter in Chaibasa, 4 Naxalite killed]

1 Min Read

मृतकों में एक महिला नक्सली भी

चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिला के गुहा थाना क्षेत्र में पुलिस नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई है।

इस मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गये हैं। यह कार्रवाई सोमवार अहले सुबह की है। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद किया है।

मारे गये सभी नक्सली पदधारी

सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। मृतक चारों नक्सलियों में से एक जोनल कमांडर, एक सब जनरल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली है।

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं