बुंडू के नक्सली क्षेत्र में पुलिस ने चलाया अभियान

1 Min Read

रांची। रांची जिला के बुंडू विधानसभा क्षेत्र के नक्सली इलाकों में पुलिस ने अभियान चलाया।

इस अभियान में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन कुमार समेत कई पदाधिकारी शामिल थे।

इस दौरान घोर नक्सल प्रभावित चुरुगी, बारुहातु एवं अन्य मतदान केन्द्रों तथा सरजमडीह पुलिस कैंप का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण मतदान के आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राँची, एसडीपीओ बुंडू, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

अभियान के दौरान पदाधाकियों ने ग्रामीणों से मतदान में भाग लेने की अपील की।

इसे भी पढ़ें

हावड़ा स्टेशन पर 27 लाख कैश जब्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं